News Latest

स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 400 पन्नों की चार्जशीट

Sleeper Bus Gangrape Case: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस ने 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने यह चार्जशीट तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ POCSO की धारा 6 और BNS के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में पुलिस ने 50 अभियोजन गवाहों के बयान भी दर्ज किए हैं। इस मामले में कश्मीरी गेट मेट्रो थाना में FIR दर्ज की गई थी।

4 अगस्त को बस में हुई थी वारदात

घटना 4 अगस्त की बताई गई है। पीड़िता घर से नोएडा आने के लिए बस में सवार हुई थी और परी चौक, ग्रेटर नोएडा पर उतर गई थी। आरोप है कि इसके बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बस में मौजूद संदीप और कुलदीप नाम के आरोपियों ने कथित तौर पर नाबालिग के साथ गैंगरेप किया।

करीब 47 किलोमीटर का था बस का सफर

यह बस ग्रेटर नोएडा के परी चौक से सेक्टर-63 होते हुए दिल्ली की तरफ गई थी। करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस ग्रेटर नोएडा और नोएडा से होते हुए दिल्ली के कश्मीरी गेट तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को आखिरकार कश्मीरी गेट के पास बस से उतार दिया गया। इसके बाद आरोपी बस को तिमारपुर की बस पार्किंग में खड़ा कर वहां से निकल गए।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर दी जानकारी

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने आरोपियों की पहचान भी की, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज की मदद से उस बस की पहचान की, जिसमें वारदात हुई थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अब कोर्ट में दाखिल हुई 400 पन्नों की चार्जशीट

जांच पूरी करने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 50 अभियोजन गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO की धारा 6 और BNS के तहत कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: पितृ पक्ष में बड़ा हादसा: श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में डूबे एक ही परिवार के 5 लोग

Lavanya Dayal

Recent Posts

छठ पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, CCTV, कंट्रोल रूम और वॉलंटियर्स से होगी निगरानी

Bettiah Chhath Puja: बिहार के बेतिया में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड…

29 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं की 17 नवंबर को बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला?

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और…

49 minutes ago

न खाना मिला, न मदद संबलपुर में भूख से बेहाल व्यक्ति ने खाया मरे कुत्ते का मांस

Odisha Sambalpur News: ओडिशा के संबलपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

1 hour ago

पंजाब के युवाओं की चमकेगी किस्मत! CM भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

Punjab Da Crorepati: पंजाब के युवाओं के पास अब अपनी जानकारी और प्रतिभा के दम…

2 hours ago

कल इन राशियों के पूरे होंगे अटके काम, कारोबार में होगा फायदा; पढ़ें राशिफल

Horoscope 15 November 2026: 15 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और…

2 hours ago

‘मेरा भाई अजित पवार नहीं रहा तो मर्जर की बातें क्या करना’, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान

Supriya Sule: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के फिर से एक…

3 hours ago