स्वास्थ्य समाचार

सांप के काटने से क्यों हो जाती है मौत? जानें शरीर में कैसे फैलता है जहर और क्या करें

Snake bite symptoms treatment: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल में तीन छात्राओं की कथित तौर पर जहरीले सांप के काटने से मौत के बाद सांप के जहर से होने वाले खतरे पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्राएं जमीन पर सो रही थीं। कुछ अन्य छात्राओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

हर साल लाखों लोग होते हैं शिकार

WHO के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल करीब 54 लाख लोगों को सांप काटते हैं। इनमें 18 लाख से 27 लाख मामलों में जहर शरीर में फैलता है। सालाना करीब 81,410 से 1,37,880 लोगों की मौत होती है, जबकि लगभग इतने ही लोगों को अंग गंवाने या स्थायी दिव्यांगता का सामना करना पड़ता है। खेती करने वाले लोग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। बच्चों का शरीर छोटा होने के कारण जहर का असर अक्सर अधिक गंभीर होता है।

शरीर में क्या करता है सांप का जहर?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश के अनुसार, जहरीले सांप का जहर नर्वस सिस्टम पर हमला कर सकता है। इससे सुस्ती, पलकें झुकना और मांसपेशियों में कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। जहर सांस लेने वाली नसों को भी प्रभावित कर सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी और लकवा तक हो सकता है। जहर में मौजूद टॉक्सिन्स जब पूरे शरीर में फैल जाते हैं तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक, एंटीवेनम ही प्रमुख जीवनरक्षक इलाज है, लेकिन अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर इसकी प्रभावशीलता कम हो सकती है। गंभीर मामलों में वेंटिलेटर न मिलने पर एंटी-स्नेक वेनम (ASV) देने के बावजूद सांस रुकने से मौत हो सकती है।

सांप काटे तो ये गलतियां न करें

सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉ. दीपक कुमार बताते हैं कि काटे गए हिस्से को रस्सी या कपड़े से कसकर बांधना गलत है, क्योंकि इससे रक्त संचार रुककर नुकसान बढ़ सकता है। घाव पर चीरा लगाना या मुंह से जहर चूसना भी नहीं करना चाहिए। अगर सोते समय अचानक तेज पेट दर्द, उल्टी या सांस फूलने जैसी शिकायत हो, भले ही सांप दिखाई न दिया हो, तो तुरंत एंटीवेनम और वेंटिलेटर की सुविधा वाले अस्पताल ले जाएं। सांप के काटने के मामलों में इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है।

ये भी पढ़े: नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग, बेटी की याचिका पर SC ने केंद्र को किया नोटिस जारी

Tanisha Verma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago