होम = Cover Story Featured = नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग, बेटी की याचिका पर SC ने केंद्र को किया नोटिस जारी

नेताजी की अस्थियां भारत लाने की मांग, बेटी की याचिका पर SC ने केंद्र को किया नोटिस जारी

Netaji Subhas Chandra Bose ashes return: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी अनीता बोस फाफ ने उनके कथित पार्थिव अवशेषों को जापान के टोक्यो स्थित रेंकोजी मंदिर से भारत लाने की मांग फिर उठाई है। उनका कहना है कि नेताजी को उनकी मातृभूमि में अंतिम विश्राम मिलना चाहिए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची व वी. मोहना की पीठ ने अनीता बी. फाफ की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी पेश हुए।

1945 में विमान हादसे में मौत का दावा

नेताजी के अगस्त 1945 में लापता होने को लेकर दशकों से कई तरह के दावे रहे हैं। अनीता फाफ का मानना है कि 18 अगस्त 1945 को ताइपे में विमान हादसे में नेताजी की मौत हुई थी। इसके बाद उनके अवशेषों का अंतिम संस्कार कर जापान ले जाया गया। जनवरी 2026 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन पत्र लिखकर अवशेष भारत लाने में हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन उनके अनुसार कोई जवाब या प्राप्ति की पुष्टि नहीं मिली। मार्च 2026 में सुप्रीम कोर्ट में इसी मांग को लेकर दायर याचिका वापस ले ली गई थी, क्योंकि अदालत ने संकेत दिया था कि नेताजी की बेटी और एकमात्र उत्तराधिकारी होने के नाते अनीता फाफ को स्वयं याचिका दाखिल करनी चाहिए। नई याचिका ने एक बार फिर नेताजी की मृत्यु और रेंकोजी मंदिर में रखे अवशेषों को लेकर पुराना विवाद चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़े: झारखंड बंद के दौरान रांची में BJP का प्रदर्शन, टायर जलाए, सड़कें जाम; कई कार्यकर्ता हिरासत में