Solution to all stomach problems
Yoga Asans For Stomach Acidity: आज की तेज़ और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। देर रात खाना, जंक फूड का अधिक सेवन, लंबे समय तक बैठे रहना, तनाव और नींद की कमी जैसी आदतें पेट से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनती हैं। अक्सर लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट भारीपन जैसी शिकायतों से जूझते रहते हैं। ऐसे में दवाई या घरेलू उपायों के अलावा योगासन भी पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। योग न केवल प्राकृतिक उपाय है, बल्कि यह बिना साइड इफेक्ट के पाचन तंत्र को सुधारने में भी कारगर है।
यह आसन गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने के लिए बेहतरीन है। पीठ के बल लेटकर दोनों घुटनों को छाती की ओर लाएं और हाथों से पकड़ें। सिर को घुटनों की ओर उठाएं। इससे पेट पर हल्का दबाव पड़ता है और फंसी हुई गैस आसानी से बाहर निकलती है। रोजाना करने से आंतों की सेहत मजबूत होती है और सुबह पेट साफ रहता है।
इस आसन में हाथ-पैरों के बल रहते हुए रीढ़ की हड्डी को धीरे-धीरे मोड़ा और सीधा किया जाता है। यह पेट की अंगों की मालिश करता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। रोजाना अभ्यास से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
कब्ज और पेट की सफाई के लिए मालासन सबसे असरदार माना जाता है। पैरों को फैलाकर स्क्वॉट पोज में बैठें और 1-2 मिनट तक रहें। यह कब्ज को दूर करता है और पेट पर हल्का दबाव डालकर पाचन क्रिया को सक्रिय करता है।
पेट की समस्याओं को कम करने और पाचन सुधारने के लिए यह आसन प्रभावी है। बैठकर एक पैर मोड़कर दूसरे घुटने के बाहर रखें, शरीर को मोड़ें और हाथों का सहारा लें। गर्दन को धीरे-धीरे मोड़ें और कुछ सेकंड रुकें। दूसरी तरफ भी इसी प्रक्रिया को दोहराएं।
पैर फैलाकर बैठें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। आगे झुकने से पेट पर हल्का दबाव पड़ता है और पाचन तंत्र सक्रिय होता है। सर्दियों में यह आसन खास लाभकारी है, जब फिजिकल एक्टिविटी कम होती है।
रोज़ाना केवल 10 मिनट का योगाभ्यास आपके पेट को स्वस्थ रख सकता है और गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिला सकता है।
ये भी पढ़े: लाहौर तक गूंजेगी हुंकार! बॉर्डर 2 के टीजर ने फिर जगा दी देशभक्ति, सनी देओल की आवाज से फैंस में क्रेज़
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…