दिल्ली/NCR

दिल्ली में प्रदूषण का भयानक कहर, 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

Delhi-NCR AQI: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा ने सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार से सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करना और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने साझा की जानकारी

दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यह फैसला GRAP-3 और GRAP-4 के तहत लिया गया है। इसके साथ ही निर्माण कार्यों पर लगी रोक से प्रभावित रजिस्टर्ड निर्माण मजदूरों को राहत देते हुए सरकार ने 10,000 रुपये मुआवजा सीधे उनके बैंक खातों में देने का ऐलान किया है। GRAP-4 समाप्त होने के बाद भी इसी आधार पर सहायता जारी रहेगी।

सभी चीजें हुई प्रभावित

बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 329 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। हालांकि तेज हवाओं और कोहरे में कमी के चलते स्थिति में मामूली सुधार देखा गया। बीते दिनों घने स्मॉग के कारण फ्लाइट, ट्रांसपोर्ट और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सरकार ने पाबंदियों को और सख्त करते हुए PUC सर्टिफिकेट के बिना वाहनों को ईंधन न देने और BS-VI मानकों से नीचे के गैर-दिल्ली वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्का कोहरा रहेगा और तापमान 10 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

राजधानी में प्रदूषण को लेकर हालात गंभीर बने हुए हैं और सरकार किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।

ये भी पढ़े: Horoscope 17 December 2025: ग्रहों की चाल लाएगी खुशियाँ या सतर्कता का संदेश, जानिए अपनी राशि का हाल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

60 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago