मनोरंजन

साउथ एक्ट्रेस बी.सरोज देवी का  निधन, 6 दशकों तक बिखेरा था जादू

B Saroja Devi Death : 14 जुलाई 2025 को साउथ एक्ट्रेस बी. सरोज देवी ने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया . वह कुछ समय से बीमार चल रही थी. उनके निधन से ना केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है. बी. सरोज देवी को सिनेमा जगत में ‘अभिनय सरस्वती’ ओर ‘प्राइड ऑफ साउथ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता था.

बी. सरोज देवी का सिनेमा सफर

सरोजा देवी ने अपने करियर की शुरुआत 1955 में एक कर्नाटक की फिल्म से की थी. इसके बाद उन्होंने एम. जी. रामचंद्रन, एन. टी. रामाराव, शिवाजी गणेशन जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम किया. वह 1950 और 60 के दशक की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. बी. सरोज  देवी ने 200 से भी अधिक फिल्मों में काम किया था . उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘भाग्यलक्ष्मी’ , ‘कांचना’ , इंसाफ का मंदिर’ और ‘विजुथलाई’ शामिल है.  उन्होंने तमिल, तेलुगु, कर्नाटक के साथ-सात हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई.

कई पुरस्कारों से सम्मानित

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मभूषण (1969) और पद्मश्री (1967) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था. इसके अलावा उन्होंने कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते थे.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने निधन पर किया शोक व्यक्त

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी सरोजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरोजा देवी एक वरिष्ठ और प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने न केवल कन्नड़ बल्कि कई अन्य भाषाओं में भी अभिनय किया था.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिग्गज कन्नड़ अभिनेत्री बी. सरोजादेवी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा सहित तमिल, तेलुगु और हिंदी की लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया और उन्हें अभिनय सरस्वती के नाम से जाना जाता था। कित्तूर चेन्नम्मा, बब्रुवाहन और अन्नाथांगी जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की यादें ताज़ा हो जाती हैं। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूं कि सरोजादेवी की आत्मा को शांति मिले। उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं

इंडस्ट्री में शोक की लहर

बी. सरोज देवी के निधन की खबर मिलते ही तमिलनाडु, कर्नाटक के कलाकारों और निर्देशकों में शोक की लहर फैल गई है. कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago