लाइफस्टाइल

Soya Chunks Cutlet Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी सोया कटलेट, जायका होगा मजेदार

Soya Chunks Cutlet Recipe: सुबह के नाश्ते में सोया कटलेट एक परफेक्ट डिश है। दिन की शुरुआत आप हेल्दी और स्वादिष्ट फ़ूड से करना चाहते हैं तो सोया कटलेट बेहतरीन ऑप्शन है। सोया में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर को ताकत देता है। आप चाहे तो ब्रेकफास्ट या फिर शाम में स्नैक्स के तौर पर भी इसे खा सकते हैं। ये बनाने में बेहद आसान होता है। आइये जानते हैं Soya Chunks Cutlet Recipe के बारे में-

सोया कटलेट बनाने के लिए सामग्री

  • सूखे सोया चंक्स – 1 कप
  • उबले आलू – 4
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
  • प्याज बारीक कटा हुआ – 1 कप
  • बेसन – 3 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई – 4
  • काली मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1 छोटा चम्मच
  • कटा हुआ धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच
  • तेल
  • नमक – स्वादानुसार

सोया कटलेट कैसे बनाएं

सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोया बड़ी लें और उसे 10 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। तय समय के बाद बड़ी को बाहर निकालें और दोनों हथेलियों से अच्छी तरह निचोड़कर सारा पानी निकाल दें। अब मिक्सर में सोडा बड़ी में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर दरदरा पीस लें। अब इस पिसे हुए मिश्रण में बेसन मिलाएं। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण में अच्छी तरह मिला लें।

इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स और उबले आलू डालें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मसल कर मिला लें। अब इस मिश्रण से कटलेट तैयार कर लें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटलेट डालकर तल लें। नाश्ते के लिए आपके स्वादिष्ट सोया कटलेट तैयार हैं। इन्हें चटनी, टोमैटो केचप या दही के साथ सर्व करें।

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

4 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

7 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

7 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

7 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

7 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

7 hours ago