ट्रैवल

Amarnath Yatra : दो दिन में शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) पर जाने वाले यात्रियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। मौसम खराब होना शुरू हो गया है। अमरनाथ की बर्फीली पहाड़ियों पर जाने से पहले कुछ चीजें है जिन्हें आपको ध्यान रखना है। अगर आप भी इस यात्रा पर निकलने की प्लान बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।

यात्रा पर जाने से पहले जानें ये बातें

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना सबसे जरूरी है। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान रखने के लिए आपके पास आधार कार्ड हमेशा अपने साथ रखें। आपको बता दें कि 13 साल से कम और 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है।

हेल्थ सर्टिफिकेट अनिवार्य : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आपके पाल हेल्थ सर्टिफिकेट की जरूरत होता है। अमरनाथ यात्रा काफी ऊंचाई पर है। जिसकी वजह से ट्रेकिंग को दौरन ऑक्सीजन की मात्रा कम रहती है। इस वजह से शारीरिक रूप से हेल्दी होना जरूरी है। आप भी यात्रा पर जा रहे है तो कम से कम एक महीना पहले से रोजाना 4-5 किलोमीटर पैदल चलें। ऑक्सीजन और सांस को सही रखने के लिए प्राणायाम करें। अगर आपको दिल या सांस से जुड़ी कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर से एक बार फुल-बॉडी चेकअप जरूर कराएं।

सामान को पैक कर लें : बारिश का मौसम शुरू हो गया है। अमरनाथ यात्रा पहाड़ियो पर से होकर गुजरती है। वहां जाने के लिए आपके पास गर्म कपड़े, जैसे थर्मल, स्वेटर और जैकेट जरूर रखें। इसके बाद बारिश से बचने के लिए रेनकोट और जूते भी रखें। फिसलन से बचने के लिए जूतों को चुने। टॉर्च, पावर बैंक, फर्स्ट-एड किट और सनस्क्रीन जरूर रखें।जाते समय धीरे-धीरे चलें ताकि शरीर ऊंचाई के साथ सामंजस्य बिठा सके। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहे है। हमेशा अपने साथियों के साथ या ग्रुप के ही साथ जाएं। अगर आप इन बातों का ध्यान में रखते हैं तो आप बिना किसी परेशानी के सुरक्षित और सफल यात्रा कर सकते हैं।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago