देश

कर्नाटक में CM बदलने की चर्चा तेज, बेंगलुरु पहुंचे प्रभारी सुरजेवाला, शिवकुमार समर्थक बोले- हमारे साथ 100 विधायक

बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा तेज है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धारमैया खेमे और डीके शिवकुमार गुट के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान बढ़ गई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु के दौरे पर पहुंचे हैं। सुरजेवाला राजधानी पहुंचकर लगातार पार्टी विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

शिवकुमार के समर्थकों का बड़ा दावा

उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले विधायक इकबाल हुसैन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि करीब 100 विधायक इस वक्त मुख्यमंत्री बदलने के पक्ष में हैं। अगर अभी सीएम नहीं बदला गया तो फिर 2028 का चुनाव कांग्रेस कभी भी नहीं जीत पाएगी। हुसैन ने कहा कि हम सुरजेवाला के सामने यह मुद्दा जरूर उठाएंगे। शिवकुमार जी ने कांग्रेस के लिए दिन-रात मेहनत की है। अब वक्त आ गया है कि उन्हें (शिवकुमार को) मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलना चाहिए।

इससे पहले रविवार को भी एच. ए. इकबाल हुसैन ने दावा किया था कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आने वाले दो-तीन महीनों में राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनके बयान के बाद से ही कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें शुरू हो गई थीं।

रणदीप सिंह सुरेजवाला ने क्या कहा

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला इस वक्त बेंगलुरु के दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि सुरजेवाला का यह दौरा सीएम और डिप्टी सीएम के बीच बढ़ रही दरार को कम करने के लिए है। हालांकि, सुरजेवाला ने अपने दौरे को ‘संगठनात्मक समीक्षा’ बताया है। उन्होंने सीएम बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उधर सिद्धारमैया ने भी मैसूर में मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सरकार चट्टान की तरह पूरे पांच साल चलेगी।

यह भी पढ़ें-

7 घंटे अनुष्का के साथ बिताकर तेजप्रताप ने लालू-तेजस्वी को दिखाया ठेंगा? अब कैसे होगी पार्टी में वापसी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago