बिहार

क्यों लडूंगा तेजस्वी से…राम की भी मिला था वनवास, तेज प्रताप का छलका दर्द, बोले- लालू नहीं करते हैं बात

पटना। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव प्रकरण को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का से अफेयर की तस्वीरें सामने आने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया। तेज प्रताप अब अकेले रहते हैं। रोज जनता दरबार लगाते हैं और एक्स पर माता-पिता के नाम भावुक संदेश पोस्ट करते हैं।

पिता कभी पुत्र का बुरा नहीं चाहता

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने पिता के इस फैसले पर कहा है कि लालू यादव का डिसीजन उनके सिर आंखों पर होगा। पिता जो भी करेंगे उनके लिए अच्छा ही करेंगे। कोई पिता अपने पुत्र का बुरा नहीं चाहता है। जो व्यवहार हमारे साथ हुआ हम उसपर फोकस नहीं करना चाहते हैं। तेज प्रताप ने ये भी बताया कि पिता ने जब इतना बड़ा फैसला लिया तो इसके बाद उन्होंने लालू यादव से बात की थी लेकिन इस मुद्दे पर बातचीत नहीं हुई। इसके बाद से दोनों में बात नहीं हुई है।

वनवास भोग रहा हूं

तेज प्रताप ने कहा कि अब वो राबड़ी आवास तभी जाएंगे जब कुछ बन जाएंगे। राबड़ी देवी उन्हें फ़ोन करती हैं। मां हैं तो खाने-पीने की फ़िक्र लगी रहती है। मां का प्रेम अलग ही होता है। कभी कभी आम भिजवा देती हैं लेकिन अब तक हाथ से बना हुआ खाना नहीं भिजवाई हैं। तेज प्रताप से जब पूछा गया कि आपकी लड़ाई किससे हैं-संजय यादव से या फिर तेजस्वी यादव से? इसके जवाब में उन्होंने कहा- जो उनसे लड़ेगा उससे वो लड़ेंगे। तेजस्वी हमारे छोटे भाई हैं, उनसे मैं क्यों लडूंगा। हम लोभी नहीं हैं, कुर्सी नहीं चाहिए। राम जी को भी वनवास भोगना पड़ा था। समझिए हम भी वनवास में हैं।

 

कर्नाटक में CM बदलने की चर्चा तेज, बेंगलुरु पहुंचे प्रभारी सुरजेवाला, शिवकुमार समर्थक बोले- हमारे साथ 100 विधायक

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

11 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

41 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago