उत्तर प्रदेश

वो सच में धार्मिक व्यक्ति हैं…बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब हो रही चर्चा

UP Politics: पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक मंच से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करके चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक धार्मिक नेता हैं, उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी हनुमान जी की भक्ति किया करते थे। साथ ही बीजेपी नेता ने इटावा कथावाचक मामले पर भी प्रतिक्रिया दी।

अखिलेश यादव की तारीफ

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह संतकबीरनगर में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने खुद भी एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि वह श्रीकृष्ण के वंशज हैं तो वो धर्म विरोधी नहीं हो सकते। अगर वो धर्म के खिलाफ कुछ बोलते हैं, तो वो उनकी राजनीतिक मजबूरी हो सकती है। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह बात मुझे यहां नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन यहां विद्वान लोग बैठे हैं, इसलिए यह सच मेरे मुंह से निकल गया।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के शिवाकाशी की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, अब तक 4 की मौत, घायलों की हालत गंभीर

कथा कहने और सुनने का सभी को अधिकार

वहीं, इटावा कथावाचक मामले पर बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कथा कहने और सुनने का अधिकार सभी को है। किसी भी जाति विशेष का इस पर एकाधिकार नहीं है। जो लोग शुद्धता के नाम पर कथा वाचक की आलोचना कर रहे हैं, तो उन्हें वेदव्यास और विदुर की जीवनी पढ़ने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति (UP Politics) किसी जाति विशेष को अपमानित न करे, लेकिन जिस प्रकार से इस मामले पर राजनीति की जा रही है, वह नहीं होनी चाहिए। धर्म और जाति को सियासत का औजार नहीं बनाना चाहिए।

सियासी गलियारों में हो रही चर्चा

अब बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अखिलेश यादव की तारीफ करने की चारों ओर चर्चा हो रही है। लोग अब इस तारीफ को लेकर तरह-तरह के मायने निकालने में जुट गए हैं।

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago