देश

कर्नाटक में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री…डीके शिवकुमार के बगल में बैठकर बोले रणदीप सुरजेवाला

Karnataka News:  कर्नाटक में कई दिनों से कांग्रेस का एक धड़ा डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे,लेकिन कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे गए रणदीप सुरजेवाला ने उनके बगल में ही बैठकर दावा खारिज कर दिया। मीडिया से बात करते हुए में उन्होंने कहा कि अगर आपका सवाल है कि क्या कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है तो मेरा जवाब ना में है।

विधायकों ने की थी लीडरशिप बदलने की मांग

सुरजेवाला ने कहा, ‘कई विधायकों ने लीडरशिप बदलने की मांग की है,मैं विधायकों को सलाह देता हूं कि अगर उन्हें कोई परेशानी है तो मसले को मीडिया की बजाय पार्टी फोरम पर बात करें। अगर राज्य के संगठन में कोई दिक्कत है तो फिर प्रदेश अध्यक्ष से बात कर सकते हैं।’ रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार में कोई समस्या हो तो मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। सुरजेवाला जब मीडिया से बात कर रहे थे, उस वक्त डीके शिवकुमार उनके बगल में शांत बैठे थे और उनके चेहरे पर उदासी का भाव भी साफ नजर आ रहा था।

विधायकों से मीटिंग को लेकर भी दी सफाई

इस दौरान सुरजेवाला ने विधायकों से मीटिंग को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी विधायकों से मिल रहा हूं। अगले 7 से 8 दिनों में सभी विधायकों से मेरी व्यक्तिगत मुलाकात हो जाएगी। हम विधायकों से उन नेताओं के नाम पूछ रहे हैं जो सरकार का हिस्सा हो सकते हैं। हर विधायक की कुछ (Karnataka News) महत्वाकांक्षाएं हो सकती हैं, लेकिन कुछ सीमाएं भी हैं। दरअस, रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि हम यह भी देख रहे हैं कि हमारा संगठन कैसे काम कर रहा है।

वो सच में धार्मिक व्यक्ति हैं…बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब हो रही चर्चा

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हमारी यह मीटिंग कांग्रेस के अलग-अलग मोर्चों द्वारा किए जा रहे काम के तरीकों को भी देख रही है। इस दौरान डीके शिवकुमार को बगल में बिठाकर सुरजेवाला ने कहा कि हमने सभी विधायकों से वर्क रिपोर्ट मंगाई है कि आखिर उन्होंने अपने इलाके में कौन-कौन से काम किए हैं। कांग्रेस की ओर से मेनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, उन पर कितना काम हुआ है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago