उत्तर प्रदेश

अयोध्या की तरह पुनौराधाम में भी बहेगी विकास की गंगा, नीतीश सरकार ने किया 900 करोड़ की योजनाओं का ऐलान

पटना। बिहार के धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव को एक नई उड़ान देने के लिए आज ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में सीतामढ़ी में स्थित मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास हेतु ₹882.87 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत पुनौराधाम में भव्य जानकी मंदिर सहित अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने खुद साझा की जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर जानकारी यह जानकारी साझा की। उन्‍होंने जानकी मंदिर के भव्‍य निर्माण को लेकर अपनी ओर से खुशी जाहिर की है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार मंदिर का निर्माण कार्य जल्‍द से जल्‍द शुरू करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विकास कार्य अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तर्ज पर किया जाएगा।

बिहार को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाना है लक्ष्य

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जानकी मंदिर निर्माण का विजन सिर्फ एक मंदिर के निर्माण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार को धार्मिक रूप से पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होने वाला है। पुनौराधाम में बनने वाला यह भव्य परिसर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक दिव्य अनुभव होने वाला है। इससे न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान सशक्त होगी, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे।

आर्थिक विकास-सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मेल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह कोशिश बिहार को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से पुनर्स्थापित करने की उनकी दीर्घकालिक सोच का हिस्सा है। सीएम नीतीश कुमार का मानना है कि आध्यात्मिक स्थलों के विकास से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिल सकती है। इसके साथ ही पर्यटन से जुड़े क्षेत्र जैसे होटल, परिवहन और स्थानीय हस्तशिल्प में भी व्यापक आर्थिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

7 घंटे अनुष्का के साथ बिताकर तेजप्रताप ने लालू-तेजस्वी को दिखाया ठेंगा? अब कैसे होगी पार्टी में वापसी

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago