दुनिया

ईरान की अमेरिका को 100GB ई-मेल बम फोड़ने की धमकी, एक अभिनेत्री से जुड़ा है मामला

Iran-America War: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच अब एक हैकिंग समूह ने अमेरिका को 100 गीगाबाइट बैच का ईमेल लीक करने की धमकी दी है। ईरानी समूह ने धमकी में कहा है कि इन इमेल्स में राष्ट्रपति ट्रम्प के सलाहकार रोजर स्टोन और वाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स समेत उनके सहयोगियों के बीच की बातचीत शामिल है, जिसे हैैकर ने चुरा लिया था। रॉयटर्स ने बताया कि 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान एक साइबर अटैक समूह ने 100 गीगाबाइट ईमेल होने का दावा किया था, साथ ही उसने इसे लीक करने की धमकी भी दी थी।

ईमेल को जारी करने की नहीं दी जानकारी

हालांकि रॉबर्ट जैसे फर्जी नाम के तहत काम करने वाले हैकर्स ने ईमेल की सामग्री या उन्हें जारी करने की कोई जानकारी नहीं दी। समूह ने पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले भी कुछ ईमेल जारी किए थे। हैकर ने रॉयटर्स को बताया कि उसके पास ट्रम्प की वकील लिंडसे हॉलिगन और स्टॉर्मी डेनियल्स के ईमेल अकाउंट्स की डीटेल्स हैं। दरअसल, स्टॉर्मी डेनियल्स एक एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री हैं, कथित तौर पर जिनको ट्रंप के साथ संबंधों का खुलासा नहीं करने के लिए 130,000 डॉलर का भुगतान किया गया था।

अमेरिका ने गिराए थे बंकर बस्टर बम

अब यह मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब अमेरिका (Iran-AmericaWar) ने कुछ दिन पहले ही ईरान के परमाणु ठिकानों पर बंकर बस्टर बम गिराए हैं। जिसके बाद ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि भविष्य में ईरान संवर्द्धन कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा सकता। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था यानी के प्रमुख ने अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने वाली बात से इनका कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ ही महीनों में ईरान फिर से यूरेनियम संवर्धन कर सकता है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में नहीं बदलेगा मुख्यमंत्री…डीके शिवकुमार के बगल में बैठकर बोले रणदीप सुरजेवाला

रॉयटर्स के मुताबिक, ईरानी हैकर्स का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने के बाद चुराए गए ईमेल डेटा को लीक करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले ने उसे फैसला बदलने पर मजबूर कर दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी बाइडेन प्रशासन ने इस लीक कांड के पीछे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के तीन सदस्यों का हाथ बताया था, लेकिन ईरान ने इन सबसे इनकार किया था।

यह भी देखें: हिमाचल का Mandi पानी में डूबा, बारिश और बाढ़ से मचा हाहाकार! | Top News

वहीं, दूसरी तरफ CISA के प्रवक्ता मार्सी मैकार्थी का कहना है कि यह शत्रुतापूर्ण विदेशी अभियान ध्यान भटकाने, बदनाम करने और विभाजन करने की एक कोशिश है। कथित रूप से चुराई गई सामग्री असत्यापित सामग्री है और उसका इस्तेमाल कर शत्रु शोषण करने की धमकी दे रहा है। CISA प्रवक्ता ने कहा कि जल्द ही इसके दोषियों को ढूंढ लिया जाएगा।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

4 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

13 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

20 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

36 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

39 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

57 minutes ago