Soyabean
Soyabean: सॉयाबिन को शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का राजा कहा जाता है। यह एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। खास बात यह है कि यह दिल, हड्डियों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सॉयाबिन से कई तरह के स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन बनाए जा सकते हैं — जैसे सॉयाबिन की सब्ज़ी, कबाब, पुलाव, टिक्की और यहां तक कि सूप भी। तो आज हम जानते है सोयाबीन के कबाब कैसे बनते हैं–
सामग्री- उबली हुई सॉयाबिन बड़ी – 1 कप, उबला आलू – 1, प्याज – 1 (बारीक कटा), हरी मिर्च – 1, अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच, धनिया पत्ती – 2 चम्मच (बारीक कटी), बेसन – 2 चम्मच, नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला – स्वाद अनुसार, तेल – shallow fry के लिए
बनाने की विधि–
1. सॉयाबिन को भिगोकर उबालें और अच्छी तरह निचोड़कर पीस लें।
2. इसमें उबला आलू, प्याज, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च, मसाले और बेसन डालें।
3. सब कुछ मिलाकर टिक्की या कबाब के शेप में बनाएं।
4. तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेंक लें।
5. हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।
शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करता है
दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है
हड्डियों को मजबूत बनाता है
डायबिटीज़ और मोटापे को नियंत्रित करने में मददगार
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
ये भी पढ़े: बारिश में नहीं होगा सर्दी-जुकाम! अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और रहें तंदुरुस्त
सॉयाबिन सिर्फ सेहत के लिए अच्छा नहीं, बल्कि स्वाद में भी भरपूर है। जो आपकी रसोई में जरूर होना चाहिए। इसकी सब्ज़ी बनाना बेहद आसान है और इसके फायदे अनगिनत हैं। अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी बदलाव लाना चाहते हैं, तो आज ही सॉयाबिन से बनी रेसिपी को ट्राय करें!
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…