राजनीति

अब कर्मचारियो को करनी पड़ेगी इतने घंटे की ड्यूटी, विधानसभा में नया बिल पास

Vidhansabha Bill Pass: गोवा विधानसभा ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं, जिसके तहत राज्य की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी अब 10 घंटे की होगी। इसके साथ ही ओवरटाइम के नियमों में भी संशोधन किया गया है। सरकार का दावा है कि ये बदलाव व्यापार की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार किए गए हैं, जिससे फैक्ट्री संचालन को अधिक लचीलापन मिलेगा और साथ ही श्रमिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

क्या हैं नए प्रावधान

कर्मचारियों की सामान्य ड्यूटी अब 8 घंटे की बजाय 10 घंटे तक हो सकती है। ओवरटाइम की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 125 घंटे करने का भी प्रावधान जोड़ा गया हैं। सप्ताह में चार दिन 10-10 घंटे काम करने की अनुमति होगी, जिससे बाकी तीन दिन की छुट्टी दी जा सकती है। यह बदलाव केवल उन्हीं फैक्ट्रियों पर लागू होंगे, जहां श्रमिकों की सहमति होगी और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

क्या कहा सरकार ने?

राज्य के श्रम मंत्री अतानासियो मोनसेराते ने बताया कि यह संशोधन ‘फैक्ट्री एक्ट, 1948’ के तहत किया गया है, ताकि गोवा को एक अधिक औद्योगिक-अनुकूल राज्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे फैक्ट्रियों को उत्पादन प्रक्रिया में लचीलापन मिलेगा और नाइट शिफ्ट व वैकल्पिक कार्य-दिवस जैसी व्यवस्थाएं संभव होंगी।

विपक्ष ने जताई चिंता

हालांकि, विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि इससे मजदूरों पर बहुत काम बढ़ेगा और मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा सकता है। कुछ सदस्यों ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि बिल को बिना व्यापक चर्चा के पारित किया गया।

ये भी पढ़े: Indian Army Agniveer CEE Result 2025 : जानिए कब आएगा रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर चेक करें परिणाम

मजदूरो ने कहा

राज्य के कुछ ट्रेड यूनियनों ने इन बदलावों पर मिली हुई बातें कही है। जहां कुछ संगठनों ने इसे रोजगार के लचीले विकल्प के रूप में देखा है, वहीं अन्य ने इसे मजदूरों की सेहत और पारिवारिक जीवन के लिए चिंताजनक बताया। गोवा सरकार का यह कदम जहां औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रयास है, वहीं इससे यह बहस भी छिड़ गई है कि आधुनिक उद्योग की जरूरतों और मजदूर अधिकारों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago