Breaking

फ्रांस को हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, 16 साल बाद खिताब से एक कदम दूर

Spain vs France FiFA Match: 16 साल के लंबे इंतजार के बाद स्पेन एक बार फिर फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में टीम ने फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। मिकेल ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर पहला गोल किया, जबकि पेड्रो पोरो ने दूसरे हाफ में गोल दागकर स्पेन की जीत पर मुहर लगा दी।

16 साल बाद फिर खिताब से एक कदम दूर

स्पेन अब 2010 के बाद पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। टीम ने 2010 में नीदरलैंड को 1-0 से हराकर अपना अब तक का इकलौता विश्व कप खिताब जीता था। दूसरी ओर, फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 2018 और 2022 के बाद इस बार फ्रांसीसी टीम सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी।

ओयारजाबाल ने पेनल्टी पर दिलाई बढ़त

स्पेन को 22वें मिनट में बड़ी सफलता मिली, जब फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लामिन यमाल को फाउल कर दिया। रेफरी ने तुरंत पेनल्टी दी, जिसे मिकेल ओयारजाबाल ने शानदार अंदाज में गोल में बदलते हुए स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल रहा।

पोरो के गोल ने फ्रांस की उम्मीदें तोड़ी

दूसरे हाफ में फ्रांस ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दानी ओल्मो के शानदार पास पर गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इस गोल के बाद स्पेन ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को वापसी का कोई बड़ा मौका नहीं दिया।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago