Breaking

गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया कैंपेन पर FIR, यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत कई नामजद

Ethanol Controversy News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर सोशल मीडिया पर चलाए गए कथित भ्रामक अभियान के मामले में नागपुर साइबर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शिकायत में यूट्यूबर मनीष कश्यप समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एथेनॉल (E20) ईंधन को लेकर झूठी और मानहानिकारक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया गया है।

कई सोशल मीडिया अकाउंट्स शिकायत में शामिल

शिकायत में दावा किया गया है कि मनीष कश्यप के अलावा कई अन्य यूट्यूब और इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने भी गडकरी के खिलाफ कथित भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन पोस्ट और वीडियो से लोगों के बीच भ्रम फैलने और सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की आशंका है।

केजरीवाल ने E20 पर उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पुराने वाहनों में E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज घट रहा है और इंजन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E20 में से चुनने का विकल्प देने तथा E20 की कीमत कम करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने लोगों से इस मुद्दे पर अपनी समस्याएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने की भी अपील की।

Sunil Gupta

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

14 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

47 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago