Sri Lanka Government Takes over SLC: श्रीलंका में क्रिकेट प्रशासन को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और कार्यकारी समिति के इस्तीफे के बाद सरकार ने बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि बढ़ते वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बीच राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की पहल पर यह कदम उठाया गया।
खेल मंत्री सुनील कुमारा गमागे ने एक बयान में कहा कि 1973 के खेल कानून संख्या 25 की धारा 31 और 34 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सभी प्रशासनिक कार्य अस्थायी रूप से खेल मंत्रालय के अधीन लाए जाएंगे। उन्होंने पुष्टि की कि मौजूदा पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। साथ ही, मौजूदा समस्याओं के समाधान और सुधार लागू करने के लिए जल्द ही एक अंतरिम समिति गठित की जाएगी। मंगलवार को करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दिया, हालांकि इसके पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया।
श्रीलंका की सरकार खिलाड़ियों की शिकायतों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम के खराब प्रदर्शन से नाराज होकर मार्च की शुरुआत से ही सिल्वा को पद से हटाने पर विचार कर रही थी। सिल्वा पिछले सात वर्षों से श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अध्यक्ष थे। उन्होंने 2019 में बहुमत से जीत हासिल की थी और 2021, 2023 व 2025 में निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा, उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और 2025 में जय शाह से यह पद संभाला था।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…