टेक

एक डिवाइस, तीन धमाके, Portronics का नया गैजेट, स्पीकर, चार्जर और अलार्म, सब कुछ एक साथ

Portronics Strings 3 In 1: टेक मार्केट में एक नया और दिलचस्प गैजेट लॉन्च हुआ है, जो आपकी बेडसाइड जरूरतों को पूरी तरह बदल सकता है। पोर्ट्रोनिक्स ने अपना लेटेस्ट 3-इन-1 डिवाइस पोर्ट्रोनिक्स स्ट्रिंग्स पेश किया है, जो स्पीकर, वायरलेस चार्जिंग और अलार्म क्लॉक तीनों सुविधाएं एक ही कॉम्पैक्ट यूनिट में देता है।

डिजाइन और फीचर्स

पोर्ट्रोनिक्स स्ट्रिंग्स को खास तौर पर बेडसाइड यूज़ के लिए डिजाइन किया गया है। इसका लुक मॉडर्न और कॉम्पैक्ट है, जो कम जगह में कई काम आसान बनाता है।

ऊपर की तरफ वायरलेस चार्जिंग पैड
फ्रंट में डिजिटल डिस्प्ले (टाइम देखने के लिए)
आकर्षक RGB एम्बिएंट लाइटिंग
16W HD साउंड के साथ दमदार ऑडियो

यह डिवाइस म्यूजिक सुनने के साथ-साथ कॉल्स और ऑडियो प्लेबैक के लिए भी बेहतर साउंड क्वालिटी देता है।

बैटरी और चार्जिंग

एक बार चार्ज करने पर लगभग 4 घंटे का प्लेबैक टाइम
15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 18W या उससे ज्यादा अडैप्टर की जरूरत

कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

इस स्मार्ट डिवाइस में लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं।

Bluetooth 5.3 सपोर्ट
USB और AUX इनपुट
इन-बिल्ट व्हाइट नॉइज मोड, जो बेहतर स्लीप एक्सपीरियंस देता है

कीमत और उपलब्धता

Portronics Strings की शुरुआती कीमत ₹2,249 रखी गई है (MRP ₹3,499)
यह डिवाइस फिलहाल व्हाइट कलर में उपलब्ध है और आप इसे

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट
Amazon
Flipkart
और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं

इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

क्यों है ये खास?

एक ही डिवाइस में स्पीकर, चार्जर और अलार्म क्लॉक यह गैजेट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम जगह में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। अगर आप अपने बेडसाइड सेटअप को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो यह 3-इन-1 डिवाइस आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए खुशखबरी, जल्द हर सेक्टर में मिलेगा गंगाजल; जानें प्राधिकरण का पूरा प्लान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

4 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

4 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

5 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

5 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

5 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

5 hours ago