Sri Lanka's former President Ranil Wickremesinghe arrested
Sri Lanka former President Arrested : कोलंबो से आई बड़ी खबर ने श्रीलंका की राजनीति में हलचल मचा दी है। देश के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब वे वित्तीय अपराध जांच विभाग (FCID) के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। उन पर आरोप है कि अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उन्होंने निजी यात्रा के लिए सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रमसिंघे 2023 में हवाना से लौटते समय लंदन में अपनी पत्नी मैथ्री विक्रमसिंघे के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वरहैम्पटन के एक समारोह में शामिल हुए थे। आरोप है कि यह यात्रा निजी थी, लेकिन इसकी लागत सरकारी खजाने से उठाई गई। CID का दावा है कि यात्रा के दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों और अन्य खर्चों का भुगतान राज्य ने किया। जबकि विक्रमसिंघे का कहना है कि उनकी पत्नी ने अपने खर्च खुद उठाए थे और इसमें किसी तरह के सरकारी फंड का दुरुपयोग नहीं हुआ।
गिरफ्तारी के बाद विक्रमसिंघे को कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। यह मामला श्रीलंका की राजनीति में बड़ा मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि विक्रमसिंघे ने 2022 में गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद सत्ता संभाली थी। उस समय श्रीलंका आर्थिक मंदी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा था। विक्रमसिंघे को अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का श्रेय दिया गया, लेकिन सितंबर 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।पूर्व राष्ट्रपति की यह गिरफ्तारी श्रीलंका में जवाबदेही और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम के तौर पर देखी जा रही है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच खींचतान को और तेज कर सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…