Sri Ganganagar: राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग बच्ची की खरीद-फरोख्त और उसके साथ हुए गैंगरेप ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। एक रिक्शा चालक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर होटल मालिकों को बेच दिया। आरोप है कि महज 5 दिनों में 30 से ज्यादा दरिंदों ने बच्ची के साथ हैवानियत की। उसे चुप कराने के लिए जबरन शराब पिलाई जाती थी। मामले को तीन दिनों तक दबाने की कोशिश भी की गई।
शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी और छात्र संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। श्रीकरणपुर से विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर ने इसे पुलिस और खुफिया तंत्र की घोर नाकामी बताया। उन्होंने मांग की है कि मुख्य साजिशकर्ता रिक्शा चालक और होटल मालिकों को फांसी की सजा दी जाए।
इस घटना ने शहर के अवैध होटलों के मकड़जाल को उजागर किया है। श्रीगंगानगर में 150 से अधिक होटल अवैध रूप से चल रहे हैं, जबकि वैध लाइसेंस केवल 40 के पास हैं। 8 महीने पहले ही पुलिस को देह व्यापार की सूचना दी गई थी, लेकिन प्रशासन की 'कुंभकर्णी नींद' के कारण यह हादसा हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित मांगे रखी हैं:
दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने कुछ होटल मालिकों और मैनेजरों को हिरासत में लिया है, लेकिन जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी गुस्सा व्याप्त है।
ये भी पढ़े: US एयरस्ट्राइक के बाद Iran का पलटवार, बहरीन पर ड्रोन हमला और होर्मुज में जहाज निशाना
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…