मनोरंजन

‘जन नायगन’ के प्रोड्यूसर को Tamil Nadu सरकार में बड़ा पद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री बनने से पहले थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' (हिंदी टाइटल 'जन नेता') लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। CBFC से सर्टिफिकेट में देरी के कारण फिल्म अटक गई थी और बाद में इसका HD प्रिंट भी लीक हो गया। ऐसे में विजय के फैंस निराश थे कि राजनीति में एंट्री से पहले वे अपने पसंदीदा अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे।

इसी बीच, फिल्म के प्रोड्यूसर के. वेंकट नारायण को तमिलनाडु सरकार ने एक साल के लिए नई दिल्ली में राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 23 जून की तारीख वाले सरकारी आदेश (GO), जिस पर मुख्य सचिव एम. साई कुमार के हस्ताक्षर हैं, के अनुसार यह पद अस्थायी रूप से एक वर्ष के लिए बनाया गया है। नियुक्ति की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वेंकट नारायण की नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे हैं। यूजर्स का कहना है कि वे बेंगलुरु में रहते हैं और वहीं से अपनी कंपनी KVN Productions चलाते हैं, फिर उन्हें तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधि क्यों बनाया गया। कुछ यूजर्स ने इसे 'जन नायगन' लीक विवाद से जोड़ते हुए सवाल किए, जबकि कुछ ने उनके राजनीतिक भूमिका निभाने की संभावना पर भी टिप्पणी की।

'जन नायगन' का इंतजार बरकरार

दूसरी ओर, फैंस अब भी 'जन नायगन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। निर्देशक एच. विनोद की इस फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े अहम भूमिकाओं में हैं। इसे विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म पहले पोंगल पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC प्रमाणपत्र में देरी के कारण इसे टाल दिया गया। अप्रैल में फिल्म का HD प्रिंट ऑनलाइन लीक होने के बाद इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

ये भी पढ़े: श्रीगंगानगर में 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और खरीद-फरोख्त: दरिंदगी ने दहलाया प्रदेश

Tanisha Verma

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

54 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago