Featured

सेशेल्स में PM Modi ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए ‘जोनाथन’ से की मुलाकात

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह से पहले शनिवार को उन्होंने सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया, जहां उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ विशाल कछुओं (जायंट टॉर्टोइज) के एनक्लोजर का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों नेताओं को नारियल पानी पीते हुए भी देखा गया।

दुनिया के सबसे उम्रदराज़ कछुए 'जोनाथन' से मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले जीवित स्थलीय जीव 'जोनाथन' से भी मुलाकात की। अल्डाब्रा जायंट टॉर्टोइज प्रजाति के इस कछुए की उम्र करीब 194 वर्ष बताई जाती है। जोनाथन जेम्सटाउन स्थित नेशनल बॉटनिकल गार्डन में रहता है।

PM मोदी ने बताया कि अल्डाब्रा जायंट टॉर्टोइज, जो सेशेल्स का मूल निवासी है, दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली कछुआ प्रजातियों में शामिल है। इनमें से कुछ कछुए दो शताब्दियों से भी अधिक समय से जीवित हैं। उन्होंने भारत-सेशेल्स की मित्रता का जिक्र करते हुए बताया कि 2014 में ऐसे दो कछुए कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को उपहार में दिए गए थे, जबकि बाद में कुछ और कछुए हैदराबाद चिड़ियाघर को भी भेंट किए गए।

राष्ट्रपति के साथ किया वृक्षारोपण

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने संयुक्त रूप से 'कोको डी मेर' का पौधा लगाया। PM मोदी ने कहा कि यह सेशेल्स की पहचान है, जिसे यहां विशेष सम्मान प्राप्त है और यह देश के कोट ऑफ आर्म्स पर भी अंकित है। इसके बीज दुनिया के सबसे बड़े और फल सबसे भारी माने जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि भारत और सेशेल्स जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ पृथ्वी के निर्माण के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े: ‘जन नायगन’ के प्रोड्यूसर को Tamil Nadu सरकार में बड़ा पद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago