दुनिया

मेक्सिको संसद में भगदड़ और मारपीट, सांसदों ने पोडियम पर चढ़कर एक-दूसरे के खींचे बाल, वीडियो हुआ वायरल

Mexico Parliament: मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की संसद में हाल ही में जिस हंगामे का दृश्य देखने को मिला, वह राजनीतिक इतिहास में शायद ही पहले कभी देखा गया हो। पारदर्शिता सुधार (Transparency Reform) पर चर्चा के दौरान सांसदों के बीच बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। नेशनल एक्शन पार्टी (National Action Party) के सदस्य प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे, लेकिन जैसे ही बहस चरम पर पहुंची, मामला हाथापाई तक पहुँच गया।

संसद के भीतर मौजूद कैमरों में सांसद एक-दूसरे पर चढ़ते, बाल खींचते और जोर-जोर से चीखते नजर आए। इस झड़प में महिला सांसद भी शामिल थीं, जिनके बाल खींचे गए। कुछ सांसदों ने तो पोडियम पर चढ़कर अपनी नाराजगी जाहिर की, जिससे घटनास्थल का दृश्य और भी नाटकीय हो गया।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह हिंसक विवाद उस समय शुरू हुआ जब संसद में पारदर्शिता सुधार को भंग करने के प्रस्ताव पर बहस चल रही थी। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने अपने पक्ष में बहुमत बनाने के लिए हिंसक तरीके अपनाए। वहीं सत्ताधारी दल के प्रवक्ता ने विपक्ष पर हिंसा का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि तर्कहीन विरोध इस तरह की हिंसा को जन्म देता है।

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर असर

मेक्सिको के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संसद में इस तरह की हिंसा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और राजनीतिक सभ्यता के लिए चिंताजनक है। विपक्ष और सत्ताधारी दल दोनों ही इस मामले को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। इस झड़प का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसदों के आक्रामक व्यवहार ने आम जनता और दुनिया भर के दर्शकों को चौंका दिया है।

ये भी पढ़े: ट्रंप के बेटे की तीसरी बार सगाई, कौन हैं 47 साल की सोशलाइट बेटिना एंडरसन?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

6 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

8 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

9 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

9 hours ago