टेक

Redmi K90 Ultra: 10,000mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आ सकता है धमाका, बनाएगा नए रिकॉर्ड

Redmi k90 Ultra Tipped: के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में नया धमाका होने वाला है। खबरों के मुताबिक, Redmi K90 Ultra अपने से पहले आए सभी मॉडल्स से कहीं ज्यादा दमदार बैटरी और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर Digital Chat Station की ताजा रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

10,000mAh की विशाल बैटरी

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K90 Ultra में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह सच साबित होती है तो यह Redmi K80 Ultra की 7,410mAh बैटरी और K90 Pro Max की बैटरी से भी कहीं अधिक पावरफुल होगी। इतना बड़ा बैटरी कैपेसिटी होने के बावजूद फोन केवल 8.5mm स्लिम बॉडी में पेश किया जा सकता है, जो स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी दिलचस्पी का कारण बनेगा।

दमदार वायरलेस सपोर्ट

लीक के अनुसार, फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ फुल-स्पीड वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलने की संभावना है। यह फीचर K90 Pro Max के 50W वायरलेस चार्जिंग से कई गुना बेहतर होगा। इससे यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ के बावजूद फास्ट चार्जिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

स्लिम और प्रीमियम डिजाइन

Redmi K90 Ultra की सबसे खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी को केवल 8.5mm की स्लिम बॉडी में फिट किया जा सकता है। आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले फोन मोटे और भारी होते हैं, लेकिन यह फोन स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आएगा।

डिस्प्ले और डिजाइन में अपग्रेड

पहली रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.81 से 6.89 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। साथ ही, फोन के डिजाइन में राउंडेड एज और मेटल मिडिल फ्रेम की उम्मीद है, जो इसे प्रीमियम और फ्लैगशिप फील देगा।

अगर यह सभी फीचर्स सच साबित होते हैं, तो Redmi K90 Ultra बैटरी, चार्जिंग और डिजाइन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ सकता है। स्लिम बॉडी में इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे खास और आकर्षक बनाता है।

ये भी पढ़े: मेक्सिको संसद में भगदड़ और मारपीट, सांसदों ने पोडियम पर चढ़कर एक-दूसरे के खींचे बाल, वीडियो हुआ वायरल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago