खेल

एक मैच में ही पलट दी बाजी, स्टार्क की धमाकेदार वापसी, बुमराह का फॉर्म बना चर्चा का विषय

Jasprit Bumrah vs Mitchell Starc: आईपीएल 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब चोट से वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आते ही मैदान पर अपना असर दिखा दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन अहम विकेट लेकर सबको चौंका दिया।

हालांकि इस दौरान वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन उनकी गेंदबाजी में वही पुरानी धार नजर आई, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। उनकी इस वापसी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जहां उनकी तुलना भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होने लगी।

जो 8 मैच में नहीं हुआ वो एक में कर दिखाया

स्टार्क के प्रदर्शन के बाद एक दिलचस्प आंकड़ा तेजी से वायरल हो रहा है। जहां स्टार्क ने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट झटक लिए, वहीं बुमराह इस पूरे सीजन में अब तक 8 मैच खेलकर सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं। बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। शुरुआती पांच मैचों में वे एक भी विकेट नहीं ले सके। छठे मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ साई सुदर्शन को आउट कर खाता खोला, लेकिन इसके बाद भी उनकी लय वापस नहीं आ सकी।

चिंता बढ़ा रहा बुमराह का आंकड़ा

इस सीजन में बुमराह का गेंदबाजी औसत 132 तक पहुंच गया है, जो उनके टी20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। 30 या उससे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में उनका औसत अन्य खिलाड़ियों के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। यह मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी चिंता बन चुका है।

अब वापसी की उम्मीद

अब सभी की नजर बुमराह के अगले मैच पर टिकी है, जहां मुंबई इंडियंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। पिछली बार सीएसके ने जीत हासिल की थी, ऐसे में यह मुकाबला मुंबई के लिए काफी अहम माना जा रहा है। स्टार्क की शानदार वापसी ने जहां एक नई बहस छेड़ दी है, वहीं बुमराह के लिए यह समय खुद को साबित करने का है क्या अगला मैच उनकी वापसी की कहानी लिखेगा?

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Emerging Player Award के लिए कौन से खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, देखें लिस्ट में वैभव के अलावा और किसके नाम हैं शामिल

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago