देश

मई में बदलेगा मौसम का खेल! भीषण गर्मी से राहत, मानसून की दस्तक के साथ बरसेंगे बादल

IMD Weather Update: इस साल मई का महीना मौसम के लिहाज से राहत भरा रहने वाला है। जहां आमतौर पर इस समय तेज गर्मी लोगों को बेहाल कर देती है, वहीं इस बार हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं। India Meteorological Department (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मई में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और देश के कई हिस्सों में बारिश की अच्छी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

समय पर मानसून की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 से 16 मई के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहुंच सकता है। यह सामान्य समय के करीब है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इस साल मानसून समय पर आगे बढ़ सकता है। इसके असर से मई में ही कई इलाकों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएंगे बारिश

IMD के महानिदेशक M Mohapatra ने बताया कि मार्च से पश्चिमी विक्षोभों की गतिविधि बढ़ी है और अरब सागर से आने वाली नमी इन्हें और ताकत दे रही है। इसके चलते मई में आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

सामान्य से ज्यादा हो सकती है बारिश

देशभर में मई के दौरान औसतन बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जो दीर्घकालिक औसत (LPA) के 110% से ज्यादा हो सकती है। 1971 से 2020 के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने का औसत वर्षा स्तर लगभग 61.4 मिमी रहा है। हालांकि, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तथा पूर्वी-मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान भी जताया गया है।

कुछ राज्यों में लू का असर बरकरार

बारिश के बावजूद देश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा। बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा लू वाले दिन देखने को मिल सकते हैं। खासकर मानसून आने से पहले उत्तर-पश्चिम भारत में उमस और गर्मी बढ़ सकती है।

मई की शुरुआत में ही बारिश तेज

मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 मई तक देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। वहीं, महीने के दूसरे और चौथे सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में हलचल

14 से 20 मई के बीच बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के तेज होने की संभावना है, जो मानसून की प्रगति को गति दे सकती हैं।

अप्रैल रहा थोड़ा सूखा

अप्रैल का मौसम मिला-जुला रहा। पूरे देश में बारिश सामान्य से 11% कम दर्ज की गई। हालांकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जबकि दक्षिण भारत में भारी कमी देखने को मिली। कुल मिलाकर, इस बार मई का महीना गर्मी से राहत और बारिश की फुहारों के साथ आने वाला है यानि मौसम का मिजाज इस बार कुछ अलग ही रंग दिखाने वाला है।

ये भी पढ़ें: भारत में पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू: इस शहर में बिना रुके गुजर रहीं गाड़ियां, ऐसे कट रहा पैसा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago