दिल्ली/NCR

तेज हवाओं ने दी थी राहत… दिल्ली-NCR का AQI फ‍िर चढ़ा, जाने आपके इलाके का हाल

Delhi-NCR AQI: दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन चली तेज़ हवाओं ने थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन सोमवार की सुबह प्रदूषण फिर से अपने पुराने रूप में लौट आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी का औसत एक्यूआई 299 दर्ज किया गया जो 'खराब' से बढ़कर ‘बहुत खराब’ श्रेणी की दहलीज पर पहुंच चुका है।

हालात फिर बिगड़े

अक्टूबर से शुरू हुआ दिल्ली का ‘सांस संकट’ अब भी बरकरार है। स्मॉग की मोटी परत कई इलाकों में फिर से लौट आई है। रविवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से AQI 279 तक उतर आया था, जो नवंबर की दूसरी सबसे कम रीडिंग थी। लेकिन सोमवार को हालात फिर बिगड़ गए और कई स्थानों पर AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच गया।

दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में आज का AQI-

• आनंद विहार- 325
• अलीपुर- 285
• ITO- 310
• बवाना- 339
• बुराड़ी- 305
• द्वारका- 317
• जहांगीरपुरी- 321
• रोहिणी- 341
• मुंडका- 282
• नोएडा सेक्टर-62- 270
• गाजियाबाद वसुंधरा- 272
• इंदिरापुरम- 279
• गुरुग्राम सेक्टर-51- 222

मॉनिटरिंग स्टेशनों के अनुसार

CPCB के समीर ऐप के मुताबिक, रविवार को 39 में से 22 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी की रीडिंग दर्ज की। याद रहे, AQI स्केल पर 0-50 ‘अच्छा’, 51-100 ‘संतोषजनक’, 101-200 ‘मध्यम’, 201-300 ‘खराब’, 301-400 ‘बहुत खराब’ और 401-500 ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली की हवा में यह उतार-चढ़ाव बता रहा है कि राहत अस्थायी है और प्रदूषण का खतरा अभी खत्म नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़े: हीटर ऑन करके सोना पड़ सकता है भारी, फेफड़ों पर चुपचाप हमला करती है सूखी गर्म हवा

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago