देश

स्कूल में हैवानियत! प्रिंसिपल की पिटाई से फटा छात्र का कान, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Crime News : स्कूल में अनुशासन सिखाने के नाम पर शिक्षकों द्वारा छात्रों की पिटाई की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, लेकिन कासरगोड जिले में हुई घटना ने सबको चौंका दिया है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने 16 वर्षीय छात्र को इतनी बेरहमी से मारा कि उसका कान का पर्दा ही फट गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

कब और कहां हुई घटना?

यह मामला 11 अगस्त को कासरगोड जिले के दमकुझी स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। पीड़ित छात्र कक्षा 10वीं में पढ़ता है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्र ने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान वह कंकड़ से खेल रहा था। इसी बीच प्रिंसिपल ने उसे बुलाया और गुस्से में कॉलर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया।

छात्र का कान का पर्दा फटा

थप्पड़ की मार इतनी तेज थी कि छात्र का कान का पर्दा फट गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट की पुष्टि की। बाद में स्थिति बिगड़ने पर छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है। छात्र (Crime News) की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोप गंभीर हैं और जांच की जा रही है।

परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शिक्षा देने वाले ही यदि छात्रों पर हैवानियत करेंगे तो बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। यह घटना एक बार फिर स्कूलों में शारीरिक दंड पर गंभीर सवाल खड़े करती है। शिक्षा विभाग और प्रशासन से लोगों की मांग है कि आरोपी प्रिंसिपल पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

3 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

12 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

33 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

34 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

51 minutes ago