खेल

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट से पाकिस्तान और ओमान ने कराई अपनी छुट्टी,बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मिला मौका

Asia Cup Hockey 2025 : 29 अगस्त से शुरू होने जा रहे एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान और ओमान की अनुपस्थिति से टूर्नामेंट में बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने आधिकारिक रूप से भारत आने से इनकार कर दिया, जबकि ओमान ने भी टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया. इस बदलाव के बाद बांग्लादेश और कजाकिस्तान को ड्रॉ में शामिल कर लिया गया है.

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने हिस्सा लेने से किया मना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने मंगलवार सुबह एक बयान जारी कर भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने से मना कर दिया. इससे पहले भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट से हटने की संभावना जताई थी. हालांकि भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा जारी किया था,फिर भी पाकिस्तान ने अपनी स्थिति में बदलाव नहीं किया.

ये भी पढ़ें : BCCI ने की एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, जायसवाल-सुंदर को स्टैंड बाय में और गिल होगें उपकप्तान

वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने से चुकी पाक

इस निर्णय के साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने का एक मौका गंवा दिया है. दरअसल, एशिया कप की विजेता टीम को वर्ल्ड कप में खेलने का टिकट मिलता है, और अब पाकिस्तान इस मौके से वंचित हो गया है. अगला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाएगा. पाकिस्तान और ओमान के हटने के बाद एशिया कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या कम हो गई है, लेकिन बांग्लादेश और कजाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा अवसर बन गया है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

25 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

40 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

44 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago