उत्तर प्रदेश

अधूरी मोहब्बत का खौफनाक अंजाम : गाजियाबाद में बॉयफ्रेंड के चक्कर में पति को उतारा मौत के घाट

Ghaziabad Murder: गाजियाबाद में एक अधूरी मोहब्बत ने खौफनाक रूप ले लिया। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में 6 अगस्त को 29 वर्षीय युवक रोहित का शव मिला था। शुरुआत में पुलिस को यह मौत सामान्य लगी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खुलासा किया कि रोहित की हत्या दम घोंटकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की तो मामला बेहद चौंकाने वाला निकला।

क्या है पूरा मामला

रोहित मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ा हुआ था और मेल नर्स का काम करता था। करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात फरीदाबाद में बेबी नाम की महिला से हुई थी, जो वहां मेड का काम करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए। कुछ समय बाद बेबी गाजियाबाद आकर संजय नामक शख्स के मकान में रहने लगी। यहीं से उसके और संजय के बीच भी रिश्ते बन गए।

शव को ई-रिक्शा में डालकर फेंका

बेबी पहले से शादीशुदा थी और अपने पति से अलग रहती थी। उसकी एक बेटी शादीशुदा है और एक बेटा 10 साल का है। वहीं संजय की पहली पत्नी की मौत के बाद उसकी शादी उसकी साली से कराई गई थी, लेकिन अब वह भी उससे अलग रहती है। ऐसे में बेबी और संजय एक-दूसरे के करीब आ गए। दूसरी ओर, रोहित बेबी से बेहद प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। 6 अगस्त को जब रोहित गाजियाबाद आया तो बेबी के घर पहुंचा। उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। पुलिस के अनुसार, इसी मौके का फायदा उठाकर बेबी और संजय ने तकिए से उसका दम घोंट दिया और हत्या कर दी। इसके बाद शव को ई-रिक्शा में डालकर ले जाया गया और सड़क किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस ने दी जानकारी

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने बेबी और संजय दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। इस तरह एक अधूरी मोहब्बत (Ghaziabad Murder) ने तीन जिंदगियां तबाह कर दीं—एक की मौत हुई और दो जेल पहुंच गए।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

35 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

59 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago