Sukhbir Singh Badal Attack: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कथित तौर पर एक निहंग ने हमला कर दिया। घटना गुरुद्वारा माता साहिब कौर में हुई। कृपाण से हुए हमले में बादल के हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें यशोसाई अस्पताल ले जाया गया। यह गुरुद्वारा मुख्य नांदेड़ साहिब से करीब 15 किमी दूर है और निहंग संप्रदाय के नियंत्रण में है। बादल मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल की ओर जा रहे थे। वायरल वीडियो में उनके दाहिने हाथ पर भगवा कपड़ा बंधा दिखाई दिया। वह बुधवार को पत्नी और SAD सांसद हरसिमरत कौर बादल समेत समर्थकों के साथ तीन दिवसीय दौरे पर नांदेड़ पहुंचे थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब ने हिंसा और उग्रवाद का दर्द झेला है और उन काले दिनों को लौटने नहीं दिया जा सकता। BJP प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।
दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौरा ने बादल पर कथित तौर पर गोली चलाई थी। सुरक्षाकर्मी के हस्तक्षेप से गोली चूक गई और चौरा गिरफ्तार कर लिया गया था।
ये भी पढ़े: हंगामे के साथ खत्म हुआ मानसून सत्र, सत्ता पक्ष ने राहुल तो विपक्ष ने PM मोदी को घेरा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…