Sukhbir Singh Badal BJP Alliance: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भाजपा के बीच एक बार फिर गठबंधन की संभावना चर्चा में है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसके संकेत देते हुए कहा है कि राज्य में उनकी मुख्य लड़ाई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावना भी जताई है।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल सत्ता में रहे या विपक्ष में, पंजाब की बेहतरी के लिए काम करता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए दोनों को पंजाब का दुश्मन बताया। भाजपा का नाम लिए बिना बादल ने कहा कि उनकी विचारधारा से सहमत किसी भी पार्टी के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब पंजाब में भाजपा और अकाली दल की सरकार थी, तब राज्य में काफी शांति थी।
शिरोमणि अकाली दल (SAD) पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा थी, लेकिन विवादित तीन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर 2020 में उसने गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे। इस चुनाव में भाजपा को 2 और अकाली दल को 3 सीटें मिली थीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। अकाली दल ने बठिंडा सीट जीती, जबकि भाजपा पंजाब में एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी।
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में चार मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पद से हटाने की मांग भी की।
ये भी पढ़ें: सिक्किम की लॉटरी ने पंजाब की महिला को बनाया करोड़पति, खाते में अब आएंगे ₹1 करोड़
‘पंजाब सरकार को बदनाम करने की साजिश’, अमित शाह के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार
Iqbal Kaskar Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर…
Tu Hai Meri Kiran Review: प्यार, जुनून और रहस्य के मेल से बनी फिल्म ‘तू…
Doosra Movie Review: क्रिकेट के मैदान पर मिली एक ऐतिहासिक जीत किसी की जिंदगी बदलने…
Jordan Church Shooting: जॉर्डन के कराक शहर में एक चर्च के अंदर अंतिम संस्कार के…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है।…
Mallikarjun Kharge: भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए…