लाइफस्टाइल

Summer Diet Tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचना है? तो डाइट में शामिल करें ये देसी चीजें

Summer Diet Tips: गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। कभी तेज धूप, कभी आंधी और कभी बारिश लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने वाला है, जिससे स्वास्थ्य पर खतरा भी बढ़ सकता है।

खबर विस्ता

तापमान बढ़ने के साथ शरीर में पानी की कमी तेजी से होने लगती है, जिससे थकान, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। कई मामलों में हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन भी जरूरी हो जाता है। अगर आप इस तेज गर्मी और लू से बचना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ देसी और असरदार चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ हाइड्रेशन भी बनाए रखेंगी।

फालसे का शरबत

फालसा एक खट्टा-मीठा फल है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और लू के असर को कम करते हैं। इसका शरबत पीने से तुरंत ताजगी मिलती है।

भीगे हुए मखान

मखाने में कैल्शियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। गर्मियों में इन्हें पानी में भिगोकर खाने से शरीर ठंडा रहता है और कमजोरी दूर होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।

कच्चा प्याज (देसी उपाय)

विशेषज्ञों के अनुसार कच्चा प्याज लू से बचाव के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं। इसे सलाद के रूप में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू का खतरा कम होता है।
तुकमारिया के बीज

चिया सीड्स के मुकाबले तुकमारिया के बीज एक सस्ता और देसी विकल्प हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 मौजूद होते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखते हैं। इसे पानी में भिगोकर शरबत में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।

कच्चे आम का नमकीन पानी

कच्चे आम से बना नमकीन पेय शरीर के लिए प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट का काम करता है। इसमें विटामिन C और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं और लू से बचाव में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें: हीट में एनर्जी बूस्टर है लीची की ये ड्रिंक, मिनटों में ऐसे करें तैयार

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago