टेक

Sundar Pichai ने AI को हाथों-हाथ लेने को कहा, Cost कटिंग और Fast रिजल्ट पर करें फोकस !

Sundar Pichai on AI : गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में कंपनी के कर्मचारियों से खास अपील की है। गूगल AI के इस दौर में कम कर्मचारियों से ज्यादा और तेज काम करवाना चाहता है। सुंदर पिचाई ने बताया है कि कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 85 बिलियन डॉलर का भारी निवेश करेगी।

गूगल ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नया ‘AI Savvy Google’ प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे वे AI के क्षेत्र में बेहतर कौशल हासिल कर सकें। बता दें कि गूगल ने अब AI पर अपने फोकस को और बढ़ा दिया है।

एक ऑल-हैंड्स मीटिंग में पिचाई और गूगल के टॉप लीडर्स को यह मैसेज दिया है कि कंपनी अब ज्यादा कॉस्ट कटिंग और फास्ट रिजल्ट की ओर लगातार तेजी से बढ़ रही है।

नई भर्तियां पर दिखेगा AI का असर

गूगल ने कर्मचारियों को यह साफ कर दिया है कि कंपनी अब पूरी तरह से AI पर फोकस होगी। सुंदर पिचाई ने कहा है कि जब कंपनियां बड़े निवेश करती हैं, तो ज्यादा हायरिंग होती हैं लेकिन गूगल में ऐसा नहीं होगा।  पिचाई ने इस मीटिंग में यह भी बताया कि इस साल गूगल AI इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉ में लगभग 85 बिलियन डॉलर खर्च करेगी। हालांकि फिर भी नई भर्तियां बहुत सीमित होंगी।

इंजीनियर्स के लिए जल्द शुरु होगा ट्रेनिंग प्रोग्राम

इस मीटिंग में सुंदर पिचाई ने अपने कर्मचारियों से AI को हाथों-हाथ लेने के लिए कहा है। इसके लिए कंपनी ने AI Savvy Google नाम का प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से गूगल के इंजीनियर्स को AI की ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि गूगल के कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की कोडिंग में AI को शामिल करना सीखें। इसके लिए DeepMind के साथ मिलकर “Building with Gemini” नाम का एक कोर्स भी बनाया गया है ताकि इंजीनियर Gemini AI का ठीक तरीके से इस्तेमाल करना सीख सकें।

50%  यूजर्स हर हफ्ते कर रहे AI का इस्तेमाल

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी बताया कि गूगल का नया AI कोडिंग टूल Cider सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को डेवलपमेंट प्रोसेस में काफी सहायता दे रहा है। इसे कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। आज इस टूल का 50 परसेंट यूजर्स हर हफ्ते इस्तेमाल कर रहे हैं। सलुज्जो का मानना है कि ये खास AI टूल्स फ्यूचर में गूगल के इंजीनियरिंग वर्कफ्लो का खास हिस्सा बन जाएंगे।

ये भी पढ़े : माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी: CEO सत्या नडेला ने कर्मचारियों को भेजा मेमो, कहीं ये बातें

 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago