Sunny Deol Suryaa Movie Legal Case: सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' रिलीज से पहले कानूनी विवादों में उलझ गई है। फिल्म की रिलीज रोकने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, लेकिन अदालत ने इस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना है कि इस मामले पर पहले से ही सुनवाई चल रही है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की नई मांग को लेकर अदालत ने कोई दखल नहीं दिया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि एकल जज की पीठ पहले से ही इसी मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसकी अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। ऐसे में एक ही मुद्दे पर अलग-अलग कार्यवाही चलाने का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को एकल जज के सामने चल रही सुनवाई में शामिल होने और संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने की छूट दी। यह जनहित याचिका डॉ. नचिकेता भाटिया और डॉ. ध्रुव चौहान ने दायर की थी।
याचिकाकर्ताओं ने PIL में आरोप लगाया कि फिल्म 'सूर्या' के ट्रेलर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ हिंसा को नायक की तरह पेश किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशे में भ्रष्टाचार को आम बात के तौर पर दिखाया गया है। याचिका के मुताबिक, यह सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 5B का उल्लंघन है और इससे सार्वजनिक कानून-व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। वहीं, फिल्म के खिलाफ दिल्ली के कई डॉक्टर पहले से ही विरोध जता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में पिया डंडिया की जीत, जानें बाकी भारतीय मूल के उम्मीदवारों का क्या रहा नतीजा
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…
Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…
Mother Dairy Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है।…
Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…
Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…