Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser : वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर सामने आ गया है। पहली झलक में ही फिल्म पूरी तरह से मस्ती, रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आ रही है। वरुण धवन अपने मजेदार अंदाज से एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं, वहीं जाह्नवी कपूर और बाकी कलाकारों की मौजूदगी भी फिल्म को और आकर्षक बना रही है।
फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कहानी का छोटा सा इशारा दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा “चार किरदार, दो टूटे दिल और एक शादी।” इस एक लाइन से ही साफ है कि फिल्म रिश्तों, प्यार और उलझनों के बीच गुदगुदाने वाली जर्नी दिखाने वाली है।
टीजर की शुरुआत में वरुण धवन को ‘बाहुबली’ जैसी पोशाक में दिखाया गया है, लेकिन तुरंत ही वो कहते हैं कि वो बाहुबली नहीं बल्कि ‘सनी संस्कारी’ हैं। उनके इस अंदाज ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। वहीं जाह्नवी, सान्या और रोहित सराफ की एंट्री ने टीजर को और रंगीन बना दिया है।
इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। वे पहले ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘धड़क’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को एंटरटेन कर चुके हैं। शशांक की फिल्मों में रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है और इस बार भी दर्शक कुछ ऐसा ही देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
ये भी पढ़े – सिद्धार्थ और जाह्नवी की आकर्षक केमिस्ट्री, दर्शकों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Teaser ) 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…