देश

अभिव्यक्ति की आजादी पर Supreme court की नसीहत,कहा- बोलने की आजादी है पर…

Supreme court : सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर बढ़ती हेट स्पीच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जाहिर की है. कोर्ट ने नागरिकों से अपील की कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत को समझें और आत्म-नियमन एवं संयम का पालन करें.

अदालत ने क्या कहा

सोमवार को जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर कहा कि किसी भी हालत में सरकार को सेंसरशिप थोपने की जरूरत नहीं होनी चाहिए,लेकिन समाज में भाईचारा और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए आत्मसंयम ज़रूरी है. अदालत ने कहा कि कोई नहीं चाहता कि राज्य या सरकार इस क्षेत्र में हस्तक्षेप करे, लेकिन कुछ तार्किक सीमाएं ज़रूरी हैं.

शीर्ष अदालत की यह टिप्पणी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान आई है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ वजाहत खान ने याचिका दाखिल किया था. कोर्ट ने कार्रवाई के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों से कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अभद्र भाषा और नफरत फैलाने वाली सामग्री पर नियंत्रण रखें,लेकिन इस प्रक्रिया में नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन न हो.

हेट स्पीच खत्म करने को लेकर सुझाव की मांग

पीठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कंटेंट का कुछ हद तक नियमन आवश्यक है,लेकिन यह समाज के भीतर से ही शुरू होना चाहिए. कोर्ट ने टिप्पणी की लोगों को यह सवाल खुद से पूछना चाहिए कि क्या ऐसा भाषण अनुचित या अपमानजनक नहीं है? नागरिकों को हेट स्पीच को शेयर और लाइक करने से खुद को रोकना चाहिए.

कोर्ट ने केंद्र, राज्य और याचिकाकर्ता वजाहत खान की ओर से पेश वकील से यह भी कहा कि वे ऐसे व्यावहारिक सुझाव दें, जिनसे बिना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को नुकसान पहुँचाए हेट स्पीच पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

वजाहत खान पर कई राज्यों में मामले दर्ज

गौरतलब है कि वजाहत खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से नफरत और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के आरोप में विभिन्न राज्यों में कई मामले दर्ज हैं. पश्चिम बंगाल में दर्ज दो मामलों में उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया गया था, जहां से उन्हें 3 जुलाई को जमानत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने तीन हफ्ते पहले ही उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल के बाहर दर्ज प्राथमिकियों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago