बिहार चुनाव

“…स्थिति को समझ नहीं पाते और बयान दे देते हैं”, चिराग पासवान के बयान पर जीतनराम मांझी की प्रतिक्रिया

Jitan Ram Manjhi: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार हत्याओं की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर सवाल उठा रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास)के प्रमुख चिराग पासवान ने भी बढ़ते अपराध को लेकर हमला बोला था। दरअसल बीते शुक्रवार को चिराग पासवान को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे। अब चिराग के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया आई है।

‘एनडीए के अच्छे नेता हैं चिराग’

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा, “कभी-कभी भरोसेमंद लोग भी स्थिति को समझ नहीं पाते और उस पर बयान दे देते हैं। चिराग पासवान NDA के अच्छे नेता हैं, लेकिन युवा हैं। कभी-कभी युवा पीछे की जो वारदातें होती हैं उसको देख नहीं पाते हैं और और बयान दे देते हैं।” मांझी ने आगे कहा, “आज ही मैंने ट्वीट में कहा था कि अभिमन्यु को योद्धा बताकर कहा गया था कि वह निश्चित ही चक्रव्यूह को तोड़ देगा। वो अपनी शक्तियों के चलते आगे बढ़े लेकिन उनमें कुछ कमी थी और वो समझ नहीं पाए कि उन्हें ऐसे नहीं उतरना चाहिए था।”

 

‘बयान देने से पहले स्थिति को समझना जरूरी’

जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा, “ठीक उसी तरह जिस व्यक्ति का आप नाम ले रहे हैं, उसमें निश्चित रूप से कुछ कमियां हैं और कोई भी बयान देने से पहले भूत, वर्तमान और भविष्य को देखकर पूरी स्थिति को समझना जरूरी है। उसके बाद ही बोलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस शख्स का आप नाम ले रहे हैं उनमें जरूर कुछ कमियां हैं जिसकी वजह से एनडीए पर उंगलियां उठ रही हैं.”

यह भी पढ़ें: युवाओं-किसानों और महिलाओं को सौगात! : क्या विधानसभा चुनाव 2025 में कामयाब होगा नीतीश का मास्टर स्ट्रोक..?

मांझी ने कहा कि साल 2005 से पहले बिहार में जब कोई घटना होती थी तो अपराधी पकड़े नहीं जाते थे लेकिन वो तब की बात है। आज अपराधी दूसरा रास्ता अपनाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। हालांकि इस दौरान मांझी ने कहा कि घटनाएं होती हैं ये बात सच है,लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया मायने रखती है।

 

 

यह भी देखें: ISS से लौटेंगे Shubhanshu Shukla, परिवार की आंखों में खुशी के आंसू |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

40 minutes ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

54 minutes ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

2 hours ago