देश

सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, कहा- यह आदमी हमारे…

Vijay Shah: कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने पर घिरे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगे जाने को लेकर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि वो धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि मंत्री का आचरण कोर्ट को उनकी मंशा और ईमानदारी पर संदेह पैदा कर रहा है।

‘ऑनलाइन मौजूद है माफी’

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) की तरफ से पेश हुए वकील के परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और यह ऑनलाइन मौजूद है। इसे अदालत के रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। जिस पर कोर्ट ने कहा, ‘इस तरह की माफी से आपका क्या मतलब है? यह आदमी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। यह बयान उसने पहली तारीख को दिया था। यह रिकॉर्ड में कहां है? ऑनलाइन माफी उसके इरादों को दर्शाती है, इससे हमें उसकी ईमानदारी पर और भी शक होता है।’

यह भी पढ़ें: Mansa Devi Mandir: हरिद्वार में क्या है मनसा देवी की मान्यता और महत्व? जानिए

सुनवाई के दौरान जब वकील ने बताया कि एसआईटी ने शाह (Vijay Shah) का बयान भी दर्ज कर लिया है, तो जस्टिस कांत ने कोर्ट में मौजूद एसआईटी के एक सदस्य से भी सवाल कर दिया। जस्टिस ने पूछा कि पीड़ित या आहत लोगों के बयान दर्ज करने के बजाय शाह का बयान दर्ज करने का क्या महत्व है।

उसका बयान क्यों जरूरी है?

यही नहीं, जस्टिस ने आगे कहा, ‘उसका बयान दर्ज करना इतना जरूरी क्यों है? जो लोग पीड़ित हुए हैं, उनके बयान दर्ज किए जाने चाहिए थे।’ जिसके बाद, पीठ ने एसआईटी सदस्य से जांच पूरी करने में लगने वाले समय के बारे में भी पूछा।

यह भी देखें: Parliament Monsoon Session: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले संसद में हंगामा,स्पीकर का फूटा ग़ुस्सा! |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

25 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

42 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

1 hour ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

2 hours ago