Chaos in flights at Hindon Civil Terminal
Hindon Civil Terminal : गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल (Ghaziabad’s Hindon Civil Terminal) से संचालित होने वाली उड़ानों की स्थिति बेहद खराब हो चली है। रविवार और सोमवार को हुई घटनाओं ने यात्रियों के बीच भारी असंतोष और अव्यवस्था को उजागर किया है। तकनीकी खराबी, अपर्याप्त सुविधाओं और उड़ान रद्द होने की वजह से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके चलते सोमवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों को एयरपोर्ट पर यात्रियों ने घेर लिया।
रविवार को हिंडन सिविल टर्मिनल से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX1512 को शाम 5:05 बजे उड़ान भरनी थी। करीब 200 यात्रियों को बोर्डिंग के बाद विमान में बिठाया गया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान टेकऑफ नहीं कर सका। यात्रियों को एक घंटे तक विमान में बिना एयर कंडीशनिंग के इंतजार करना पड़ा, जिससे उमस और घुटन की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद, यात्रियों को विमान से उतारकर बसों के जरिए टर्मिनल और फिर दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की और फ्लाइट को सोमवार सुबह के लिए रिशेड्यूल किया गया।
हालांकि, सोमवार सुबह स्थिति और बिगड़ गई। यात्रियों को फिर से विमान में बिठाया गया, लेकिन सुबह 10 बजे फ्लाइट को एक बार फिर रद्द कर दिया गया। इससे गुस्साए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों को घेर लिया। कोलकाता की फ्लाइट के अलावा, रविवार को इंडिगो की मुंबई और अहमदाबाद जाने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। सूत्रों के मुताबिक, इन उड़ानों को रद्द करने का कारण तकनीकी खराबी नहीं था, बल्कि हिंडन एयरपोर्ट पर पार्किंग की कमी और संचालन समय की सीमाएं थीं। इससे सैकड़ों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। प्रभावित यात्रियों को मुफ्त होटल सुविधा, फ्लाइट रिशेड्यूल करने या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया गया है। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि सोमवार को हिंडन एयरपोर्ट व्यावसायिक संचालन के लिए फिर से उपलब्ध होगा, और फ्लाइट IX1512 अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। हालांकि, सोमवार सुबह की घटना ने इस दावे पर सवाल उठा दिए हैं।
कपिल मेहरा- गाजियाबाद
ये भी पढ़े- यूपी पुलिस का करारा वार! नेता की हत्या में शामिल डबलू यादव को एनकाउंटर में उतारा मौत के घाट
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…