दिल्ली/NCR

“नंगा शब्द इतना भी गलत नहीं”, डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का बड़ा बयान

Maulana Sajid Rashidi: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर दिए गए मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर लगातार विवाद हो रहा है। मामले में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने ऐसे मौलानाओं का बहिष्कार करने की बात कही है। इसके अलावा लखनऊ के गोमती नगर में सपा के कार्यकार्ता ने साजिद रशीदी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। इसी बीच अब मौलाना ने भी मोर्चा खोलते हुए अपने बयान को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि मैं मुसलमान हूं, इसलिए मेरे साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है। मैंने मस्जिद में उनके जाने को लेकर यह बात कही थी, जो गलत नहीं है।

‘हर धर्म की अपनी मान्यताएं हैं’

मौलाना साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा, ‘इसी लोकतंत्र में हमारा एक संविधान है जो कहता है कि हर धर्म की अपनी मान्यताएं हैं। जिसे मानना और उसका प्रचार एवं प्रसार करना मेरे मौलिक अधिकारों में आता है।’ मौलाना ने कहा, ‘मेरा संविधान कहता है कि अगर कोई मस्जिद का अनादर कर रहा है तो उसे आप कहिए। मैंने वही तो कहा।’

‘शब्द इतना भी आपत्तिजनक नहीं’

मौलाना ने आगे कहा, ‘नंगा शब्द इतना आपत्तिजनक नहीं है। समाज में भी यह बोल दिया जाता है। जो लड़कियां शॉर्ट्स पहनकर चलती हैं तो बोल दिया जाता है कि नंगी जा रही है। मैंने इतना बोल दिया कि वह जहां बैठी थीं, वहां उनका शरीर ढका होना चाहिए था। यह मुसलमानों को जलील करने के लिए किया गया। यह दिखाया गया कि जाहिलों तुम्हारा वोट लेकर हम इतनी सीटें जीतते हैं, लेकिन तुम्हारी मस्जिदों में बैठकर हम मीटिंग कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा…लोकसभा में रक्षा मंत्री ने की महाबहस की शुरुआत, जानें क्या कुछ कहा

साजिद रशीदी (Maulana Sajid Rashidi) ने कहा, ‘मैंने बोला तो मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। हिंदू धर्मगुरु बोलते हैं तो उनके खिलाफ कोई केस नहीं होता। कुछ लोग मेरी बच्ची तक के बलात्कार की बातें कर रहे हैं। मेरी लोकेशन पूछी जा रही है और कहा जा रहा है कि मुझे मार दिया जाएगा।’ मौलाना ने इन धमकियों के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। देश की ठेकेदारी की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं इस्लाम का ठेकेदार हूं।

यह भी देखें: Operation Mahadev : श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, ऑपरेशन महादेव में 3 आतंकी ढेर |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago