Breaking

सुप्रीम कोर्ट से मीनाक्षी नटराजन को झटका, राज्यसभा नामांकन रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज

SC Dismisses Meenakshi Natarajan’s plea: कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज किए जाने के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि वह इस मामले में दखल नहीं दे सकती। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने कांग्रेस नेता की याचिका खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया। इससे मीनाक्षी नटराजन को कानूनी मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है।

सिंघवी ने कोर्ट में रखीं ये दलीलें

सुनवाई के दौरान मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पक्ष रखा। उन्होंने अदालत से कहा कि मामले में जो हुआ है, वह बेहद चौंकाने वाला है। सिंघवी ने दलील दी कि एक निजी शिकायत के आधार पर नोटिस जारी किया गया, जबकि उस शिकायत पर अभी तक विधिवत संज्ञान भी नहीं लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम (RP Act) के तहत किसी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कम से कम आरोप तय होना आवश्यक है। सिंघवी के मुताबिक, केवल एक निजी शिकायत के आधार पर इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं मानी जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन चुनाव याचिका के जरिए हाईकोर्ट का रुख कर सकती हैं। सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि मामला 2022 की एक निजी शिकायत से जुड़ा है, जिसमें अभी तक किसी अपराध का संज्ञान नहीं लिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मनमाने ढंग से फैसला लिया और नामांकन वापसी के आखिरी दिन नतीजा घोषित किया गया। हालांकि, शीर्ष अदालत इन दलीलों से सहमत नहीं हुई और मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज कर दी।

Sunil Gupta

Recent Posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के लिए कारोबार…

3 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

15 hours ago