News Latest

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद ट्रंप को लगा झटका, भारत-यूएस ट्रेड डील पर मीटिंग टली

India-US Trade Deal Meet Postpone News: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर रविवार को बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट है कि भारत-अमेरिका के बीच 23 फरवरी से शुरू होने वाली 3 दिवसीय मीटिंग को टाल दिया गया है। इसका कारण अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत समेत तमाम देशों पर लागू टैरिफ को रद्द कर दिया था। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नए आदेश जारी कर सभी देशों पर 15 प्रतिशत का ग्लोबल टैरिफ लगाया है।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने टैरिफ से जुटाए 133 अरब डॉलर, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसे मिलेगी ये रकम?

अब तक तय नहीं हुई अगली मीटिंग तारीख

ट्रेड डील को लेकर अंतरिम रूप देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच 23 फरवरी को मीटिंग होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से ट्रंप टैरिफ को बड़ा झटका लगा है। माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को स्टडी करने के बाद ही भारत से मीटिंग को तैयार होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि डील के दोनों पक्षों को सुविधा हो।

SC में 6-3 के वोट से रद्द हुआ ट्रंप टैरिफ

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में वोटिंग से फैसला लिया गया, जिसमें 6-3 के बहुमत वोट से टैरिफ को रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है। फैसले में कहा गया कि इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं देता। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि IEEPA के तहत लगाए गए रेसिप्रोकल और ड्रग ट्रैफिकिंग से जुड़े टैरिफ अवैध हैं।

SC के फैसले पर ऐसा था ट्रंप का रिएक्शन

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने नया आदेश जारी कर दिया। एक रिपोर्ट में वाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं किया जाता, तब तक 10% टैरिफ ही लागू रहेगा। हालांकि, येक दिन बाद बढ़ाकर इसे 15 प्रतिशत कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट के फैसले पर ट्रंप का आया रिएक्शन; अब सभी देशों पर लगेगा 10% टैरिफ, कहा- भारत संग ट्रेड डील में नहीं होगा बदलाव

Anamika Anand

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

18 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

24 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

42 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

46 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago