दिल्ली/NCR

Parliament Security Breach : दीवार फांदकर संसद में घुसा संदिग्ध शख्स, हिरासत में आरोपी की पूछताछ जारी

Parliament Security : देश की संसद की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। एक शख्स पेड़ पर चढ़ा, दीवार फांदा और फिर अंदर घुस गया। संसद के गरुड़ द्वार तक ये शख्स पहुंच गया था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को पकड़ लिया। पेड़ के सहारे दीवार कूदकर ये आरोपी परिसर में गया था।

आरोपी से हो रही पूछताछ

शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने रेल भवन की ओर से पेड़ के सहारे दीवार फांदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान की जा रही है। उसके पास कोई हथियार था या ऐसे ही वह संसद में घुसा है। इन सभी एंगल में सुरक्षाकर्मी की टीम जांच कर रही है।

संसद मार्ग पुलिस थाने ले जा गया शख्स

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने संसद परिसर में अनधिकृत प्रवेश के लिए रेल भवन की ओर से दीवार का सहारा लिया। वह गरुड़ द्वार तक पहुंच गया, जो संसद भवन का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है। CISF ने उसे पकड़ने के बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका मकसद क्या था? आखिर उसका संसद परिसर में घुसने का मकसद क्या था?

कल ही खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही खत्म हुआ है। मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चला है। 32 दिनों तक चले इस सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही कई बार बाधित रही। सत्र के दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए हैं।

विपक्ष ने सदन में इन मुद्दों पर किया विरोध

विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान युद्धविराम दावों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

 

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago