Categories: Others

हापुड़ के आसमान में रात में दिखे संदिग्ध ड्रोन, दहशत में दर्जन भर गांव के लोग

Hapur News : गढ़ कोतवाली क्षेत्र के साथ ही सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर, तिगरी, राजपुर समेत कई गांवों में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि शाम होते ही ड्रोन उड़ने लगते हैं। चमकती लाइटों वाले ड्रोन को देखकर लोग छतों पर जाने से डर रहे हैं। कुछ लोगों ने पत्थर फेंककर ड्रोन को गिराने की भी कोशिश की। नौबत यह है कि गांवों में पुलिस पहरा दे रही है। दर्जन भर गांवों में डर का माहौल बना है।

इन गांवों में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिन से तहसील क्षेत्र के ग्राम अखापुर, हिरणपुरा, अल्लाबख्शपुर, बक्सर, राजपुर, तिगरी सहित आसपास के कई गांवों में रात होते ही अज्ञात ड्रोन उड़ते दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं। वहीं, क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं।

निवासियों ने लगाए ड्रोन उड़ाने के आरोप

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। शनिवार रात में गांव बक्सर, राजपुर, और आसपास के गांवों में एक ही रात में उड़ते हुए ड्रोन देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर व गांव झड़ीना की आबादी में भी ड्रोन दिखने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने इसे लेकर सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस गांवों में पहरा दे रही है।

ड्रोन उड़ाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ड्रोन चोरों द्वारा उड़ाए जा रहे हैं, ताकि घरों की लोकेशन, गतिविधियों और संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। इससे पहले अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं। सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि कोतवाली और सिंभावली पुलिस को मामले की सही ढंग से जांच का निर्देश दिया गया है। ड्रोन उड़ाने वालों के ठिकानों के बारे में जानकारी की जा रही है। जिसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – नोएडा-दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! : बॉर्डर पर मिलेगा भारी जाम, ट्रैफिक से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago