Suvendu Reaction on Chandranath's Murdered Case: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में सीधे ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैंने भवानीपुर में ममता को हराया, इसलिए चंद्रनाथ की हत्या की गई।” चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम के डोलतला इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। घटना के बाद गुरुवार को चंद्रनाथ रथ का पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके आवास लाया गया, जहां भारी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग पहुंचे।
सुवेंदु अधिकारी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर कहा कि “इस हत्या की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उनकी हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे करीबी सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। यही उनकी हत्या की वजह हो सकती है।” उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और परिवार की मांग है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। सुवेंदु अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां मारी गईं और पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…