स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी डिप्टी सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान
Swami Avimukteshwaranand News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज माघ मेले में पालकी विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने बयान से प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की कमान किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में होनी चाहिए जो जिद पालकर ना बैठे। दरअसल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज प्रशासन के बीच टकराव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संकेत दिए थे कि मामले में अधकारियों से गलती हुई।
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इंटरव्यू के वीडियो में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का हकदार मानते हुए कहा- "ये डिप्टी सीएम समझदार है। वो समझता है कि अफसरों से गलती हुई है और इस तरह मामले को बढ़ाना नहीं चाहिए, इसे समेटना चाहिए. उन्हें पता है कि इससे पार्टी को नुक़सान हो रहा है. इसलिए वो ऐसा बयान दे रहा है
डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य को प्रणाम करते हुए उनसे संगम में स्नान करने का निवेदन किया था। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में संत का अपमान करने की परंपरा नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…