मनोरंजन

एक्टर सुनील शेट्टी ने पॉडकास्ट में किया खुलासा, कहा- तंबाकू ऐड की बड़ी रकम ठुकराई थी

Suniel Shetty: एक्टर सुनील शेट्टी ने तंबाकू ऐड प्रमोट ना करे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने PeepingMoon संग पॉडकास्ट में इसकी वजह बताई कि वह अपनी सेहत को लेकर आभारी हैं। एक्टर ने कहा, "मेरे शरीर ने मुझे फिल्मों में बिजनेस का अवसर दिया, ऐसे में मैं इसे पूजा स्थल ना मानूं तो खुद के साथ नाइंसाफी होगी।"

शेट्टी ने कहा- मुझे यूथ प्यार करते हैं

पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी ने कहा कि 17-20 साल के लड़के-लड़कियां मुझे प्यार करते और मेरा सम्मान करते हैं। यह कमाल की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे में तांबूक ऐड नहीं कर सकता जिसमें मुझे यकीन तक नहीं है।

तंबाकू ऐड के लिए 40 करोड़ ऑफर हुए

एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि तंबाकू ऐड को प्रमोट नहीं कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस ऐड के लिए 40 करोड़ रुपए ऑफर हुए थे लेकिन उसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा मैं बिल्कुल भी वैसी चीज नहीं करूंगा जिसमें मेरा भरोसा नहीं है क्यों कि ये अहान, अथिया और राहुल पर, सब पर दाग लगा देगा। उन्होंने कहा कि उस ऐड के इनकार करने के बाद से किसी ने मुझे अब तक ऐसा ऐड ऑफर ही नहीं किया।

अक्षय-अजय की हो चुकी है सोशल मीडिया पर आलोचना

अक्षय कुमार और अजय देवगन को पान मसाला ब्रांड्स के ऐड्स के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना हो चुकी है। यूजर्स का कहना है कि फिट दिखने वाले अक्षय को तंबाकू का विज्ञापन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: टी20I सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया

Anamika Anand

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

54 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

60 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

1 hour ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

1 hour ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

2 hours ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago